
भारत की सेना (INDIAN ARMY)
भारत एक ऐसा देश हैं। जिसकी अर्थ व्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही हैं और वो दिन दूर नहीं जब भारत विश्व शक्ति बनेगा। लेकिन भारत के चारो तरफ से शत्रु देशों के आतंकवाद से वो अक्सर जूझता रहता हैं और इसके बावजूद भी भारत अक्सर अनेक चुनौतिया स्वीकारता हैं और हमेशा जीतता हैं। भारत एक लोकतात्रिंक देश होने के साथ एक विशालकाय देश है। जिससे ये विश्व में सातवें स्थान पर हैं। और इतने बड़ें देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी ताकत की जरूरत होती हैं। भारत के पास एक अपनी बहुत बड़ी सेना, और इस सेना के जावाज सिपाईयों ने समय—समय पर अपनी सहादत देकर इस देश का सर हमेशा गर्व से उपर रखा हैं। और मिलिट्री में इसका स्थान चौथा हैं। तो आज हम आपकों भारत के कुछ ऐसे ही स्पेशल फोर्सिस के बारे में बतायें। जिनका नाम आपनें अक्सर सुना होंगा। तो आइये जानतें हैं उन Forces के बारे में।
1.एन एस जी— (N.S.G) नेशनल सिक्योरिटी गार्ड.

ये भारत की कुछ चुनिन्दा फोर्सिस में से एक हैं। जिनकी ट्रैंनिग विश्व में बहुत सक्त होती हैं। इनका काम देश के अन्दर होने वाली आतंकी गतिविधियों को रोकने और राज्यों में होने वाले अन्दरूनी डिसर्टवेशं को रोकने के लिए किया जाता है इसके साथ ही वीआईपी सुरक्षा, बम निरोधक और एंटी हाइजैकिंग के लिए इन्हें खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। 1984 के व्लू स्टार आॅपरेशन के बाद इसका गठन किया गया।
2. कोबरा कमान्डों, (Cobra Cammando)

फोर्स—सी आर पी एफ की एक स्पेशल यूनिट हैं नक्शलवाद से निपटनें के लिए इसका गठन किया गया है। और इन्हें गोरिल्ला फाइट के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता हैं। कोबरा फोर्स को भारत की चुनिंदा फोर्सो में गिना जाता हैं। और इनकी लड़ने की शैली अब विदेशों तक जा पहुॅंची हैं। और इसी वजह से इन्हें विश्व की बड़ी सेनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अमेरिका, रूस और इजराइल के सैनिकों को गोरिल्ला वार के गुर सिखा रहें हैं। हर साल या छह महीने में कोबरा यूनिट के कमांडों विदेशों की फोर्स को प्रशिक्षत देने जातें हैं।
3. गरूड़ कमाण्ड़ों (Garud Cammando Force)— ये भारतीय एयर फोर्स की स्पेशल यूनिट हैं।

इस फोर्स की स्थापना सन् 2004 में की गई थी। इसमें लगभग 2000 कमाण्ड़ों है, एक गरूड़ कमाण्ड़ों की ट्रेनिंग लगभग तीन साल की होती हैं ये ऐयर बेस की सुरक्षा के लिए खासतौर पर तैयार किये जाते हैं ये जमीन, पानी के अन्दर और हवा में से तो मानों दुश्मन पर सीधें मौत बनकर कहर ढहाते हैं। बहुत जल्द भारत सरकार इन्हें दुनिया के अत्याधुनिक खिलौने देने जा रही है। जो दुश्मन के लिए यमराज का काम करेंगे।
4. Marcos Cammando/मार्कोस इंडियन नेवी के स्पेशल मरीन कमांडोज हैं।

भारतीय नौसेना की इस स्पेशल यूनिट का गठन 1987 में किया था। क्योंकि समुद्र में बढ़ते खतरें व समुद्ररी लूटेरो से निपटने व आंतकवादियों को मुॅंहतोड़ जवाब देने के लिए इनका गठन किया गया था ये इतने खतरनाक होते हैं कि अमरिका जैसा विकासशील देश भी इसके साहस से हैरान है। इसकी ट्रेंनिग विश्व में सबसे घातक मानी जाती हैं इसमें 90% से 99% तो ट्रेंनिग के दौरान बाहर हो जातें हैं। और इनका रूतवा तो इनकें पहलावे से ही दिखता है— काली वर्दी, मुंह पर काला कपड़ा और आंखों पर चश्मा और विश्व के अत्याधुनिक हथियारों सें लैस होते है।
6. घातक कमाण्डों— घातक फोर्स कमाण्ड़ों

घातक मतलब दुश्मन की सीधें जान लेना। घातक फोर्स भारतीय सेना की हर पैदल बटालियन की एक विशेष टुकड़ी होती हैं। जो बहुत ज्यादा शारीरिक, मानसीक रूप सें सक्षम होती है। यें पैदल बटालियन की स्पेशल फोर्स होती हैं। जो दुश्मनों पर अचानक हमला करना और उनके एयर बेस को अचानक तबाह करना आदि और उनके हर उस सिग्लन को काट देना जिससे उनका आपस का सम्पर्क टूट जायें। किसी भी सैन्य आॅपरेशन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। और ये आपमें—सामनें की लड़ाई में भी मुख्य तौर पर रहतें है। इन्हें नजदीक लड़ाई में महारथ हासिल होती हैं और हर वातावरण में इन्हें रहने योग्य तैयार किया जाता है।
7. विशेष सीमान्त् बल/Special Frontier Force

भारत—चीन युद्ध के बाद 14 November सन् 1962 में इसकी स्थापना की गई थी। उस युद्ध के बाद इनका मुख्य तात्कालिक उद्देश्य चीन के साथ किसी भी अगले युद्ध में उसकी सीमा कें अन्दर घुसकर वार करना था। Special Frontier Force यें भारत की एक विशेष पैरा मिलिट्री फोर्स है, और किसी भी स्थिति व खराब से खराब मौसम में यें दुश्मन के घर में घुसकर अपने आॅपरेशन को अन्जाम देने में पूर्ण संक्षम है। दुनिया में सबसे लम्बी चलने वाली इनकी ट्रैनिंग इतनी सक्त होती है। कि कईयों की तो उस दौरान मौत भी हो जाती हैं, ये जासूसी निरीक्षण्, बन्धकों को मुक्त कराना, डायरेक्ट एक्शन जैसे कार्यो को करती हैं। इस यूनिट की एक खास बात यह भी है कि ये भारतीय खुफिया विभाग रॉ के साथ मिलकर कार्य करती है।
8. Force One Cammando/मुम्बई पुलिस की स्पेशल यूनिट

यें मुम्बई पुलिस की एक स्पेशल कमाण्डों फोर्स हैं और भारत की सबसे नवनिर्मित फोर्स है, इनका गठन मुम्बई आंतकी हमला 26/11 के बाद किया गया था। महाराष्ट्र सरकार नें सेना के चुनिंदा कमांड़ों लेकर भारत की सबसे नवीनतम फोर्स का गठन किया। इनका मुख्य काम है, किसी भी आतंकी हमलें पर मुम्बई की सुरक्षा करना। यें दुनिया में सबसे तेजी से कार्यवाही करने वाली टीम है। इनका प्रशिक्षण भी इजराइल की बेहतरीन टीम के साथ होता हैं
9. (SPG/Special Protection group) एस. पी. जी /विशेष सुरक्षा दल

कोई माने या न माने लेकिन सच तो यही है। कि ये भारत के ही नही दुनिया के सबसे Best Cammandos माने जाते है। ये अमेरिका की स्पेशल टीम सी. आई. ए. (C.I.A) और british secret service से भी बहुत आगे काम करती हैं इस यूनिट का गठन इन्द्ररा गॉंधी को उन्हीं के सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मारे जाने के बाद सन् 1988 में किया गया था इनका मुख्य काम प्रधानमंत्री, उनके परिवार, तथा पूर्व प्रधानमंत्रीगण् की सुरक्षा, इस विशेष सुरक्षा टुकड़ी की ज़िम्मेदारी होती है। ये सीधें केंद्र सरकार के अधीन होती है। और आई.बी के अंतर्गत उसके एक विभाग के रूप में कार्य करती हैं। इन्हें दुनिया के बेहतर से बेहतर हथियारों के साथ Technology भी काफी बेहतर दी जाती हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से ये बहुत भरोसेमंद कमाड़ों होते हैं गठन ये लेकर अब तक का SPG का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।
……तो ये थी हमारे देश की Cammando Forces जिनकें नाम से ही आंतकवादियों के पसीने छुट जातें है। और हम्हें गर्व हैं इन जावाज सिपाईयों पर जो हमारें देश को सुरक्षित रखतें है।